दरभंगा, मई 3 -- विजय कुमार ठाकुर,जाले। जनगणना- 2027 पूरी तरह से डिजिटल तरीके से शुरू हो गई है। बड़ी संख्या में लोगों ने स्वगणना भी कर ली है। इनमें सर्वाधिक संख्या सरकारी कर्मियों की है। जनगणना को लेकर प्रखंड की पंचायतों में शनिवार से प्रशिक्षित प्रगणकों की ओर से जनगणना का कार्य करते हुए देखा जा रहा है। रतनपुर पंचायत में जनगणना कार्य कई ट्रेंड शिक्षक कर रहे हैं। इन शिक्षकों ने बताया कि एक मई तक सभी लोगों को अपने मोबाइल से स्वगणना करनी थी। इसमें सभी को अपने घर की स्थिति, शौचालय, स्नान घर, जलस्रोत, रसोई घर, वाहन आदि की जानकारी देनी थी। दो मई से शिक्षकों को क्षेत्र में घूम-घूमकर मकान गणना कर उस पर मकान संख्या अंकित करना है। शिक्षकों ने बताया कि मकान संख्या अंकित करने के लिए प्रगणकों को कोई मैटेरियल नहीं दिया गया है। इससे मकान पर नंबर अंकित करन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.