गिरडीह, मार्च 2 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड बड़कीटांड़ पंचायत के बंधाबाद गांव में केन्द्रीय लोक शिकायत सहयोग परिषद के सदस्यो ने रमजान महीने में गरीब, असहाय एवं जरुरतमंद महिला पुरुषों के बीच ईद की सामग्री का वितरण किया गया। मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित केन्द्रीय लोक शिकायत सहयोग परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष समसुद्दीन शाह ने कहा कि ईद आपसी प्रेम एवं भाईचारगी का त्योहार है। उन्होंने कहा कि गरीब, असहाय एवं जरुरतमंद लोगों को प्रेम एवं भाईचारगी एवं सद्भाव के इस त्योहार में थोड़ी सी खुशी बांटने के लिए गरीब असहाय के बीच ईद की सामग्री का वितरण किया गया है। मौके पर शहनवाज खान, मो. सगीर अंसारी, शेखर सिंह, पूनम कुमारी, सरिता कुमारी, रुखसाना खातुन, रोजी परवीन समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...