हरदोई, अप्रैल 24 -- हरदोई। स्थानांतरण के बाद जनपद में आए नवागत न्यायाधीशों का बार एसोसिएशन सभागार में अधिवक्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम में जिला जज रीता कौशिक, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ऋचा वर्मा सहित विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट ज्ञानेन्द्र त्रिपाठी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश गौर, शैलेंद्र यादव व अनिमा मिश्रा मौजूद रहीं। मुख्य अतिथि जिला जज रीता कौशिक ने कहा कि ऐसे आयोजनों से न्यायाधीशों और अधिवक्ताओं के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित होता है। उन्होंने कहा कि संवाद और बैठकें आपसी समझ को मजबूत करती हैं, जिससे न्यायिक कार्यों के निष्पादन में सहूलियत मिलती है। उन्होंने आश्वस्त किया कि सभी न्यायाधीश अधिवक्ताओं के साथ समन्वय बनाकर कार्य करेंगे। इससे पूर्व बार एसोसिएशन के महामंत्री पंकज कुमार सिंह, त्रिलोकी सिंह गौर, सुरेश वर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.