साबुन खरीदने के विवाद में वृद्ध दुकानदार पर हमला
कौशाम्बी, अप्रैल 7 -- महेवाघाट के हटवा अब्बासपुर गांव में साबुन खरीदने के विवाद में वृद्ध दुकानदार पर हमला बोल दिया गया। इतना ही नहीं उसके नाती को भी बेरहमी से पीटा गया। वृद्ध की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हटवा अब्बासपुर गांव निवासी हनुमान प्रसाद द्विवेदी वृद्ध हैं। उन्होंने गांव में ही परचून की दुकान खोल रखी है। सोमवार की शाम को गांव के ही शालु पुत्र रमाकांत निषाद के परिवार के लोग साबुन लेने गए। साबुन के दाम को लेकर कहासुनी हो गई। दुकानदार ने साबुन देने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर गाली-गलौज शुरू हो गई। जानकारी होने पर शालु, उसकी मां गुड़िया, प्रदीप और सुशीला पत्नी रमेश वहां पहुंच गए। पहुंचते ही सभी लोगों ने दुकानदार पर हमला बोल दिया। दुकानदार को जमकर पीटा गया। शोर मचने पर दुकानदार का न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.