हाथरस, जनवरी 7 -- हाथरस। जिले में अभीतक नकली और मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री किए जाने के मामले सामने आ रहे थे, लेकिन प्रयोगशाला से आई रिपोर्ट में एक नामचीन कंपनी के साबुन 'नकली' होने की पुष्टित हुई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद औषधि विभाग द्वारा संबंधित फर्मों को नोटिस जारी करते हुए साबुन की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। औषधि निरीक्षक राजकुमार शर्मा ने बताया कि 20 सितंबर 2025 को जिले के कस्बा सादाबाद स्थित मोहन मेडिकल स्टोर पर औचक छापेमारी की गई थी। इस दौरान विभाग ने 'केरीविल सी मेडीकेडिट सोप' (Keriwill-C Medicated Soap) का नमूना लिया था। संदेह होने पर सैंपल को विस्तृत जांच के लिए लखनऊ स्थित लैब भेजा गया था। डीआई ने आगे बताया कि लैब से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, साबुन के लेबल पर 'कीटोकोनाजोल 2%' होने का दावा किया गया था, लेक...