अंबेडकर नगर, मई 12 -- अम्बेडकानगर, संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्र के यात्रियों का आवागमन अब और सुचारु हो सकेगा। मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत परिवहन निगम की एक बस बसखारी व हंसवर होते साबुकपुर के लिए प्रतिदिन संचालित होगी। इसके बाद वापसी में बस टांडा होते हुए जिला मुख्यालय पहुंचेगी। कई ग्रामीण क्षेत्र के यात्री इस बस से आसानी से अपने गंतव्य के लिए यात्रा कर सकेंगे। उन्हें निजी वाहनों की तुलना में किराया भी कम देना होगा। इस निर्णय का लाभ एक लाख की आबादी उठा सकेगी। ग्रामीण क्षेत्र की बाजारों से जुड़े यात्रियों को सुगम व सुचारु आवागमन की सुविधा देने के लिए प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना का शुभारंभ किया है। जिले में इस योजना के तहत महरुआ, जलालपुर, राजेसुल्तानपुर, भीटी व बनगांव रोड से श्रृंगी ऋषि आश्रम तक बसों का संचालन पूर्व...