बुलंदशहर, दिसम्बर 3 -- पहासू स्थित त्रिवेणी ग्रुप की साबितगढ़ चीनी मिल ने पेराई सत्र 2025-26 के गन्ना खरीद का लगातार तीसरा भुगतान 18 करोड़ 51 लाख 65 हजार सभी सम्बन्धित समतियों के माध्यम से गन्ना किसानों के खातों में भेज दिया है । सभी किसान अपने गन्ने के लगातार भुगतान को समय से पाकर खुश हैं । ग्रुप महाप्रबंधक प्रदीप खंडेलवाल ने बताया कि सभी किसान भाई अपना खाता चेक करते रहें ताकि भुगतान की नवीनतम जानकारी प्राप्त होती रहे । उन्होंने किसानों से मिल को सहयोग बनाये रखने और जड़ पत्ती रहित साफ सुथरा गन्ना मिल को सप्लाई करने की अपील की है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.