देहरादून, मई 6 -- देहरादून। शिमला बाईपास रोड स्थित भुड्डी गांव निवासी साबान अली ने मानवता और आपसी भाईचारे की एक सुंदर मिसाल पेश की है। जॉलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल में पिछले कई दिनों से भर्ती विजय सिंह लिंगवाल को रक्त की सख्त जरूरत थी। इसकी जानकारी मिलने पर भुड्डी गांव के ही हाजी जाहिद हुसैन के आग्रह पर प्लाईवुड एंड हार्डवेयर कारोबारी साबान अली तुरंत अस्पताल पहुंचे और रक्तदान किया। हाजी जाहिद हुसैन ने साबान अली के इस नेक कार्य की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और हम सभी को ऐसे रक्तवीरों को प्रोत्साहित करना चाहिए। उन्होंने मरीज विजय सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की। साबान अली ने संदेश दिया कि रक्तदान न केवल जीवन बचाता है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। इस मानवीय पहल की क्षेत्र में काफी चर्चा हो रही है।

हिंदी हि...