उरई, मार्च 13 -- उरई। बनारस से अहमदाबाद को जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस में महिला का पर्स चोरी हो गया। वह बेटे बृ़जेश के साथ गोसाईगंज से छायापुरी जा रही थी। महिला राजकुमारी देवी निवासी गोसाईगंज ने बताया कि वह कोच एस 5 में बेटे के साथ जा रही थी। लखनऊ के पास नींद आ गई। उरई स्टेशन पर आंख खुली तो पर्स गायब था। उसने कंट्रोल को सूचना दी तो जीआरपी, आरपीएफ मौके पर पहुंची। पर्स से 1200 रुपये नगद के साथ आधार, पासबुक व पैनकार्ड चोरी गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...