उरई, फरवरी 18 -- उरई। साबरमती एक्सप्रेस में महिला का पर्स चोरी हो गया। इसमें 70 हजार रुपये नगदी के साथ बिछिया, पायल चली गई। कंट्रोल की सूचना पर आरपीएफ, जीआरपी ने मौके पर जांच पड़ताल की। महिला ने झांसी में तहरीर देने की बात कही। जीआरपी एसओ नागेंंद्र सरोज का कहना है कि उनके परिक्षेत्र का मामला नहीं है। यात्री पवन परिहार बहन के साथ बनारस से अहमदाबाद जाने वाली 19168 साबरमती एक्सप्रेस के कोच 6 में अयोध्या से झांसी जा रहे थे। पीड़ित के अनुसार गंगा पुल के पास महिला का लेडीज पर्स चोरी हो गया। पर्स में 70 हजार रुपये नगदी के साथ कुछ चांदी का सामान था। पीड़ित ने कंट्रोल को पूरे मामले से अवगत कराया। इसी बीच गाड़ी रेलवे स्टेशन उरई में आ गई। इधर, आरपीएफ व जीआरपी सुरक्षा कर्मियों ने गाड़ी को अटेंडेंट कर यात्री के बयान दर्ज किए। रेलवे पुलिस का कहना है कि दो म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.