साबरमती एक्सप्रेस में पैसे न देने पर यात्री से की अभद्रता
उरई, अप्रैल 8 -- उरई। संवाददाता झांसी कानपुर रेलमार्ग पर टे्रनों में चलने वाले किन्नरों पर आरपीएफ द्वारा शिकंजा कसा जा रहा है। समय समय पर इनके विरुद्ध कार्रवाई भी की जाती है। बीती रात को 19167 अहमदाबाद से बनारस जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस के जनरल कोच में पैसे न देने पर यात्री के साथ किन्नरों ने अभद्रता की। यात्री का आरोप है कि उसका पर्स छीना गया। आरपीएफ टीम उरई ने बताया कि यात्री के पैसे वापस कराते हुए किन्नर के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। पिछले एक माह में कई किन्नरों को हवालात में बंद कर कार्रवाई की गई है।लखनऊ निवासी यात्री विष्णु चंद्र ने बताया कि पिता अहमदाबाद में ठेकेदारी करते है। वह बेटे को पिता के साथ छोड़कर साबरमती एक्सप्रेस के जनरल कोच से वापस जा रहा था। जैसे ही गाड़ी उरई रेलवे स्टेशन से चली, थोड़ी देर बाद बोगी में किन्नर आ गए और पैसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.