साबरमती-आसनसोल स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़े
धनबाद, अप्रैल 21 -- धनबाद। धनबाद होकर साबरमती से आसनसोल के बीच दो फेरे और ट्रेन चलेगी। 09431 साबरमती-आसनसोल स्पेशल 20 और 26 अप्रैल को साबरमती से रात 10.55 बजे खुलेगी। स्पेशल ट्रेन अजमेर, जयपुर, प्रयागराज, डीडीयू, गया होकर सुबह 11.15 बजे धनबाद और दोपहर 1.15 बजे आसनसोल पहुंचेगी। इसी तरह 09432 आसनसोल-साबरमती स्पेशल 22 और 28 अप्रैल को शाम 4.20 बजे आसनसोल से खुलेगी। ट्रेन शाम 5.50 बजे धनबाद और 24 और 30 अप्रैल की सुबह 7.15 बजे साबरमती पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- यात्रियों की सुविधा को टे्रन ऑन डिमांड शुरू यह भी पढ़ें- कोडरमा होकर चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी राहत यह भी पढ़ें- भावनगर-हावड़ा के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.