बोकारो, जून 12 -- बेरमो। फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 के सुभाष नगर में क्वार्टरों के पीछे नालियों की सफाई एवं नाली के बगल झाड़ी कटाई गई। समाजसेवी छोटू कुमार रवानी ने बताया कि वार्ड पार्षद कुमार विनायक के सहायक मुस्तकीम को उनके कार्यालय में जाकर इस संबंध में आवेदन दिया गया था। अब नालियों की सफाई एवं झाड़ियों की कटाई होने से राहत महसूस की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...