श्रावस्ती, अप्रैल 1 -- श्रावस्ती,संवाददाता। संचारी रोग नियंत्रण के लिए बुधवार को विशेष अभियान की शुरुआत हुई। इस दौरान विधायक राम फेरन पाण्डेय, डीएम अश्वनी कुमार पाण्डेय व सीडीओ शाहिद अहमद ने कलेक्ट्रेट से संचारी रोग नियंत्रण जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान मौजूद लोगों को संचारी रोग से बचाव की शपथ भी दिलायी गई। विधायक रामफेरन पांडेय ने कहा कि स्वच्छता अपना कर तमाम बीमारियों को दूर भगाया जा सकता है।इसलिए सभी अपना सहयोग देकर इस अभियान को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभायें। जिससे लोग स्वयं के साथ अपने परिवार को भी स्वस्थ रख सके। डीएम अश्विनी कुमार पांडेय ने कहा कि विशेष संचारी रोग नियत्रंण अभियान 01 से 30 अप्रैल तक तथा दस्तक अभियान 10 से 30 अप्रैल तक चलाया जायेगा। इस अभियान के माध्यम से शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.