हमीरपुर, जून 27 -- कुरारा, संवाददाता। विकास खंड सभागार में ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत विकास अधिकारी पंचायत सहायक के साथ संचारी रोग अभियान की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें संचारी रोग नियंत्रण के संबंध में जानकारी दी गई।ब्लाक सभागार में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की टास्क फोर्स उन्मुखीकरण की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ.सुनील कुमार जायसवाल ने प्रशासक प्रधान, पंचायत सहायक तथा ग्राम विकास अधिकारी को संचारी रोग नियंत्रण से संबंधित जानकारी विस्तार से दी है। संचारी रोग के लिए क्रियान्वयन के लिए प्रशासक प्रधान को इस अभियान में गांव में साफ सफाई कराए जाने के लिए चर्चा की गई। इस अवसर पर एडीओ पंचायत धर्मेंद्र पाल, सचिव नीरज सचान, विपिन कुमार, बलजीत कुमार, शिखा मिश्रा, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि उमाशंकर वर्मा, जयपाल वर्मा, र...