फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 7 -- कायमगंज, संवाददाता। डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी ने शनिवार को नगर पालिका परिषद का निरीक्षण कर कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रख-रखाव और नगर में नागरिक सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कर वसूली, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गमन, सफाई व्यवस्था और पेयजल आपूर्ति से जुड़े अभिलेखों की समीक्षा की। अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए कि नगर क्षेत्र में नियमित साफ-सफाई कराई जाए और नालियों की समय-समय पर सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि जलभराव की समस्या न हो। डीएम ने नगर में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था दुरुस्त रखने तथा खराब लाइटों को तत्काल ठीक कराने के निर्देश भी दिए। साथ ही नगरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पालिका द्वारा संचालित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.