बस्ती, मई 24 -- बस्ती, निज संवाददाता। सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड-दो चितरंजन कुमार सिंह ने बताया कि गांधीनगर, रोडवेज, फौव्वारा तिराहा, आवास विकास गेट, तहसील गेट, कंपनीबाग और कचहरी क्षेत्र में स्थित दुकानों व ठेलों की जांच खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने किया। संदिग्ध दूध, आइसक्रीम की जांच के साथ आइसक्रीम के तीन-तीन नमूने लिए गए। उन्हें जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है। उन्होंने बताया कि एफएसडब्ल्यू वाहन से दुकानदारों को जागरूक भी किया गया। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्थल पर सफाई को लेकर निर्देश दिए गए। बताया कि 24 दुकानों की जांच के बाद 16 जगहों पर कमी मिली, जिस पर वहां के संचालकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। बताया कि दूध से बने तीन ब्रांड के आइसक्रीम के नमूने लिए गए। मोमोज और बिरियानी की दुकानों पर भी चटनी और रंग मिलाकर तैयार...