कन्नौज, मार्च 25 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर पालिका सभागार में आयोजित बैठक में आगामी संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर पालिकाध्यक्ष मनीज दुबे ने कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशानुसार यह महत्वपूर्ण अभियान 1 से 30 अप्रैल तक चलाया जाएगा, जिसमें साफ-सफाई और जनस्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। पालिकाध्यक्ष ने मच्छरों के नियंत्रण, शुद्ध पेयजल व्यवस्था, नालियों की नियमित सफाई, कचरा निस्तारण, इंडिया मार्का हैंडपंपों व चबूतरों की मरम्मत जैसे कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सूअर बाड़ा क्षेत्रों में फॉगिंग कराने और सूअरों को बांधकर रखने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.