मऊ, अप्रैल 26 -- मऊ, संवाददाता। अपर जिलाधिकारी /प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय सत्यप्रिय सिंह की अध्यक्षता में जनपद के समस्त नगर निकायों में स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 एवं निकायों द्वारा कराए गए कार्यों की समीक्षा बैठक अपर जिलाधिकारी कार्यालय में हुई। एडीएम ने निराश्रित गोवंश के लिए गौशाला में भूसा-चारा आदि के प्रबंध के लिए समस्त अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही कूड़ा निस्तारण एवं साफ-सफाई में लापरवाही की शिकायत पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी दी। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी ने समस्त अधिशासी अधिकारियों को स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के दृष्टिगत जनपद की समस्त नगरीय निकायों द्वारा घर-घर कचरा संग्रहण, कचरा पृथक्करण (गीला-सूखा), शौचालयों की साफ-सफाई और सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के लिए कड़ा निर्देश दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.