चंदौली, जनवरी 6 -- सकलडीहा। कस्बा में बीते कई दिनों से साफ सफाई नहीं होने पर सड़क पर जगह जगह कूड़ा करकट फैला हुआ है। शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी से लेकर ग्राम सभा अध्यक्ष अनजान बने हुए है। व्यापारियों का आरोप है कि सफाई कर्मी हाजिरी लगाकर चला जाता है। दुकानों के सामने कूड़े का अंबार लगा है। एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय ने बताया कि स्वच्छता अभियान के तहत लापरवाही पर कार्रवाई की जायेगी। मौके पर अरविंद कुमार मद्धेशिया, अनिल मोदनवाल, मनोज जायसवाल, अरविंद कुमार जायसवाल, आकाश मोदनवाल, मुकेश मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.