बलरामपुर, मार्च 25 -- तुलसीपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत गौरामाफी में साफ-सफाई की बदहाल व्यवस्था से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। गांव के इरफान, जुमाई, बाबूलाल, अजय, राजकुमार और रामकुमार सहित अन्य लोगों ने विकासखंड अधिकारी को अवगत कराते हुए नियमित सफाई कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि नालियों की सफाई न होने से गंदगी फैल रही है, जिससे संक्रामक रोगों का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.