बुलंदशहर, मार्च 27 -- डीएन डिग्री कॉलेज के सात दिवसीय शिविर के पांचवे दिन विविध कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। शिविर के प्रथम सत्र का शुभारंभ स्वयंसेवकों द्वारा परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर किया गया। इस अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों ने परिसर की साफ-सफाई करते हुए स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। इसके उपरांत स्वयंसेवकों के शारीरिक एवं मानसिक विकास को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रेरणादायक एवं शारीरिक दक्षता से संबंधित गतिविधियों की। स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक माइनर गेम, रिक्रिएशन गेम तथा योगाभ्यास में भाग लिया। इन गतिविधियों के माध्यम से उनमें अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता तथा सकारात्मक ऊर्जा का विकास हुआ। डॉ. विनीता गर्ग, डॉ. अवधेश कुमार सिंह, डॉ. नितिन गोस्वामी, डॉ. हरीश कसाना आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.