साफ-सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश
सोनभद्र, जून 20 -- दुद्धी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार को भाजपा दुद्धी मंडल के माध्यम से नगर पंचायत स्थित शिवाजी तालाब परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने तालाब, मंदिर परिसर तथा आस-पास के क्षेत्रों की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यकर्ताओं ने लोगों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए जागरूक करते हुए स्वच्छ भारत अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक शाह, मनोज सिंह बबलू, पंकज अग्रहरि, अंशुमान राय, अजय चंद्रवंशी, विकास मद्धेशिया, विकास सोनी, धीरज जायसवाल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.