अंबेडकर नगर, दिसम्बर 15 -- देवरिया बाजार, संवाददाता। पूर्वांचल के ऐतिहासिक गोविंद साहब मेले में खुशगवार मौसम का श्रद्धालु जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। सोमवार को भी मौसम साफ होने से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। मेला भी पूरी तरह हाईटेक हो गया है। मेले में जरूरत के सभी सामान आसानी से उपलब्ध हो जा रहे हैं। तमाम तरह के इलेक्ट्रॉनिक सामानों की भी मेले में खूब बिक्री हो रही है। मेले में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों एवं उपलब्धियों की प्रदर्शनी भी लगाई है। भीड़ बढ़ने से दुकानदारों का व्यवसाय भी अच्छा चल रहा है, जिससे उनके चेहरे पर खुशियां साफ झलक रही थीं। मेले में पहुंचने वाले लोग पहले महात्मा की समाधि पर पहुंचकर मत्था टेकने के बाद सीधे मेला पहुंच मेले का जमकर आनंद ले रहे हैं। मेले में सेल्फी लेने व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.