मथुरा, मई 27 -- कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत महोली रोड स्थित शिवपुरी बैंक कॉलोनी में दो बदमाश मूर्ति, टाइल और जेवर साफ करने के बहाने घर में घुसे और धोखा देकर जेवर लेकर पार हो गये। बैंक कॉलोनी निवासी विजय गर्ग द्वारा दर्ज करायी रिपोर्ट में कहा है कि सोमवार सुबह लगभग 11:15 बजे दो व्यक्ति उनके घर पर पहुंचे। उन्होंने उजाला पाउडर का एजेंट बताकर पीतल की मूर्तियों, टाइलों तथा जेवर साफ करने की बात कही। विजय गर्ग ने उन्हें बैठक में बिठा लिया। उन्होने विजय गर्ग की पत्नी शशि से पीतल की कोई मूर्ति लाने के लिए कहा तो उन्होंने पीतल की घंटी लाकर दे दी। उसे साफ करने के बाद उन्होंने कहा कि इससे चांदी के जेवर को भी साफ करा सकती हैं। उन लोगों ने चांदी की पायलें भी साफ कीं। इसके बाद उन लोगों ने कहा कि उनके पास एक पाउडर है, जो सोने के जेवर साफ करता है। इतना कहक...