साफ करने के नाम पर दो लाख के गहने की ठगी
सोनभद्र, मई 22 -- अनपरा । रेणुसागर चौकी अंतर्गत लक्ष्मण नगर में शुक्रवार को दो अज्ञात युवकों ने केमिकल पाउडर से गहने साफ करने का झांसा देकर एक वृद्ध महिला के करीब दो लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण चैन व अंगूठी की ठगी कर फरार हो गए। रेनुसागर चौकी क्षेत्र के वार्ड नंबर-13 लक्ष्मण नगर निवासी शीला देवी ने पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराया है कि दो अज्ञात युवक घर पहुंचे। मैं घर में अकेली थी। वे अपने को आभूषण साफ करने वाला बताये। बातचीत के दौरान उन्होंने महिला को केमिकल पाउडर से गहने चमकाने का तरीका बताया। सफाई के नाम पर सोने के जेवर लेकर दोनों युवक मौके से फरार हो गए। कुछ देर बाद महिला को ठगी का एहसास हुआ तो उसने सभासद रामनरेश समेत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और आसपास के लोग दोनों अज्ञात युवक की खोजबीन की। लेकिन कही उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.