साफ्ट ट्वायज बनाने की महिलाएं ले रही ट्रेनिंग
पीलीभीत, मई 15 -- पीलीभीत। बडौदा स्वरोजगार विकास संस्थान बड़ौदा की ओर से महिलाओं को चौदह दिवसीय सॉफ्ट ट्वायज मेकिंग प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसमें विशेषज्ञ साफ्ट ट्वायज बनाने के बारे में जानकारी दे रहे है। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने उद्घाटन करने के बाद स्वयं सहायता समूह की दीदियों को लखपति दीदी बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण लेने के बाद वह अपना स्वरोजगार स्थापित करें। संस्थान में चल रहे दूसरे बैच ब्यूटी पार्लर में आए लाभार्थियों से संवाद किया गया। इस मौके पर निदेशक रवि कुमार, उपायुक्त वंदना सिंह, डीआरडीए के परियोजना निदेशक पवन कुमार सिंह, बीएसए रोशनी सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.