मेरठ, सितम्बर 26 -- मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव इलाहाबाद मढैया के जंगल में ई-रिक्शा चालक के साथ हुई सनसनीखेज वारदात में चौकी इंचार्ज साफियाबाद लौटी पर गाज गिर गई। बताया जा रहा है कि ड्यूटी पर लापरवाही बरतने और मामले को गंभीरता से ना लेने पर एसपी देहात ने चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर किया है। सैकड़ों ग्रामीणों ने चौकी इंजार्ज की शिकायत उच्च अधिकारियों से की थी और आरोप लगाया था कि चौकी इंचार्ज क्षेत्र के एक हिस्ट्रीशीटर को संरक्षण दे रहे हैं। जिससे उसके हौसलें बुलंद हैं और वह आए दिन ग्रामीणों पर अपना रोब गालिब करता है। सीओ किठौर विश्वजीत राय ने बताया कि गुरुवार की सुबह 07 बजे इलाहाबाद मढैया गांव के जंगल में ई-रिक्शा चालक पर हुए जानलेवा हमले को लेकर चौकी इंचार्ज साफियाबाद लौटी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- Hapur News: हापुड़ : सरे...