पाकुड़, अक्टूबर 3 -- महेशपुर। विजयादशमी (दशहरा) के शुभ अवसर पर प्रखंड मुख्यालय के विभिन्न क्षेत्रों में गुरुवार को साफा होड़ (आदिवासी) समुदाय के लोगों ने घूम घूम कर अपने पारंपरिक नृत्य-दासाय नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। प्रखंड के सिंघना गांव से नरसिंह सोरेन के नेतृत्व में निकले साफा होड़ (आदिवासी) समुदाय के लोगों ने प्रखंड मुख्यालय के विभिन्न क्षेत्रों में घुम-घुम कर अपने पारंपरिक नृत्य-दासाय नृत्य प्रस्तुत किया। लोगों ने भी विजयादशमी के अवसर पर उपहार स्वरूप कुछ न कुछ उन्हें भेंट किया। उल्लेखनीय है कि दशहरे के अवसर पर साफा होड़ (आदिवासी) समुदाय के लोग इस पारंपरिक नृत्य को बड़े ही हर्षोल्लास और गाजे-बाजे के साथ मनाते हैं। नरसिंह सोरेन ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके इस पारंपरिक नृत्य को दासाय नृत्य कहा जाता है। जो मां दुर्गा के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.