गिरडीह, मई 21 -- देवरी। देवरी के सीओ श्यामलाल मांझी, बीडीओ कुमार बंधु कच्छप व थाना प्रभारी श्वेता कुमारी के द्वारा बुधवार को अभियान चलाकर देवरी में लगनेवाले साप्ताहिक हाट को मुख्य सड़क से हटाकर अन्यत्र शिफ्ट कराया गया। अंचलाधिकारी श्यामलाल मांझी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में सड़क के किनारे दुकान लगाने वाले सभी फुटकर विक्रेताओं को सख्ती के साथ वहां से हटाकर अन्यत्र शिफ्ट करवाय गया। साथ ही उन्हें भविष्य में कभी भी सड़क के किनारे दुकान नहीं लगाने का सख्त निर्देश दिया गया। मौके पर सुधीर कुमार राय, सुरेंद्र किशोर शर्मा, कामेश्वर शर्मा, सुखदेव राय, शैलेन्द्र चौधरी, संगम यादव, नरेश शर्मा, जयदेव राय, अवधेश शर्मा, रामसुंदर पंडित, मनोज तुरी आदि लोग उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- सड़क पर लग रहा गावां हाट, दुर्घटना की आशंका

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...