साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन हुई नियमित, यात्रियों में खुशी
समस्तीपुर, मई 25 -- समस्तीपुर। समस्तीपुर स्टेशन से होकर तिरुपति से रक्सौल के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन को अब नियमित कर दिया गया है। नई नियमित साप्ताहिक ट्रेन का परिचालन तिरुपति से एक जून तथा रक्सौल से चार जून से शुरू होगा। रेलवे द्वारा जल्द ही टिकटों की बुकिंग भी शुरू किए जाने की संभावना है। स्पेशल ट्रेन का टैग हटने के बाद अब रेल यात्रियों को महंगे किराये से राहत मिलेगी। नियमित ट्रेन बनने के बाद स्लीपर से लेकर एसी कोच तक के किराये में कमी आएगी। इस साप्ताहिक ट्रेन के नियमित संचालन से उत्तर बिहार के यात्रियों को दक्षिण भारत जाने के लिए एक नया और बेहतर विकल्प मिल गया है। यह भी पढ़ें- दो साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें होगी स्थायी रेलवे के इस निर्णय से यात्रियों में खुशी व्याप्त है। यह भी पढ़ें- रानी कमलापति-अगरतला स्पेशल जल्द नियमित रूप से चलेगी
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.