साप्ताहिक वैदिक सत्संग का समापन हुआ
गाज़ियाबाद, जून 28 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। राजेंद्र नगर सेक्टर-चार में रविवार को आर्य समाज समर्पण शोध संस्थान का साप्ताहिक वैदिक सत्संग श्रद्धा एवं भक्तिभाव के संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत आचार्य ओमपाल शास्त्री ने वैदिक यज्ञ से की। यज्ञ के बाद बिजेंद्र आर्य ने भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बनाया। ओमपाल शास्त्री और खेमचंद शर्मा ने वैदिक सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित लोगों का मार्गदर्शन किया। इस दौरान सुरेश आर्य ने श्रीराम मंदिर में हुई चोरी पर चिंता जताते हुए महर्षि दयानंद सरस्वती के विचारों का उल्लेख किया और दान सदैव सुपात्र को देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में देवगुप्त आर्य, शरद पवार, सुरेंद्र कुमार सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.