नई दिल्ली, अक्टूबर 4 -- Weekly Horoscope 5-11 October 2026 Saptahik Rashifal: अक्टूबर के दूसरे सप्ताह की शुरुआत ग्रहों की बदलती चाल के साथ होगी। 5 से 11 अक्टूबर के बीच कई राशियों के कामकाज में बदलाव देखने को मिल सकता है। किसी को नई जिम्मेदारी मिलेगी तो किसी का अटका हुआ काम आगे बढ़ेगा। नौकरी और कारोबार में भी सप्ताह के दौरान कुछ उतार-चढ़ाव रहेंगे। पैसों के मामले में कुछ राशियों के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा। रुका हुआ पैसा मिल सकता है और आय के नए रास्ते भी बन सकते हैं। वहीं कुछ लोगों को अचानक आने वाले खर्च परेशान कर सकते हैं। निवेश करने वालों को इस सप्ताह फैसला लेने से पहले पूरी जानकारी जुटानी होगी। रिश्तों की बात करें तो कहीं पुरानी नाराजगी दूर होगी तो कहीं छोटी बात को लेकर तनाव हो सकता है। परिवार में भी किसी सदस्य की वजह से चिंता या खुशी दोनो...