नई दिल्ली, अगस्त 22 -- Weekly Horoscope 24-30 August 2026: 24 से 30 अगस्त का सप्ताह ज्योतिष की नजर से काफी अहम रहने वाला है। इस दौरान सूर्य सिंह राशि में रहेंगे, जबकि बुध 22 अगस्त को सिंह राशि में आ चुके हैं। शुक्र कन्या और मंगल मिथुन राशि में हैं। गुरु कर्क राशि में तथा शनि मीन राशि में वक्री अवस्था में चल रहे हैं। सप्ताह के बीच में श्रावण पूर्णिमा, रक्षाबंधन और चंद्र ग्रहण जैसे महत्वपूर्ण संयोग भी बन रहे हैं। ऐसे में कुछ राशियों के लिए कामकाज में तेजी आएगी तो कुछ लोगों को धन और रिश्तों से जुड़े फैसले सोच-समझकर लेने होंगे।आइए जानते हैं, सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह कामकाज के लिहाज से अच्छा रह सकता है। लंबे समय से अटका कोई काम आगे बढ़ने की उम्मीद है। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ सकती है ...