नई दिल्ली, जुलाई 31 -- Weekly Horoscope 2-8 August 2026, साप्ताहिक राशिफल: अगस्त महीने का पहला सप्ताह कई राशियों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। 1 अगस्त को शुक्र सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में आएंगे। शुक्र के कन्या गोचर से सिंह राशि में बनने वाली केतु के साथ युति टूट जाएगी। 2 अगस्त को मंगल वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में आएंगे। 5 अगस्त को ग्रहों के राजकुमार बुध मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में गोचर करेंगे। जबकि शनि मीन राशि में वक्री अवस्था में रहेंगे। ग्रहों की यह स्थिति मेष से लेकर मीन राशि पर अपना अलग-अलग प्रभाव डालेगी। ज्योतिष गणना के अनुसार, 5 राशियों के लिए अगस्त महीने का पहला सप्ताह अत्यंत शुभ रहेगा, जबकि कुछ राशियों को सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। जानें 2-8 अगस्त 2026 तक की लकी राशियां। यह भी पढ़ें- 11 अगस्त से इन 3 राशि...