नई दिल्ली, सितम्बर 4 -- Weekly Horoscope 6-12 September 2026, साप्ताहिक राशिफल: आने वाला सप्ताह यानी 6-12 सितंबर 2026 तक का समय ग्रहों की स्थिति के आधार पर अत्यंत महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस सप्ताह का सबसे प्रमुख ग्रह गोचर 07 सितंबर को होगा। ग्रहों के राजकुमार बुध अपनी स्वराशि कन्या में गोचर करेंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध के कन्या राशि में जाने से कुछ जातकों को नौकरी, व्यापारिक उत्थान और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के योग बनेंगे। शुक्र 2 सितंबर को अपनी स्वराशि तुला में गोचर कर गए हैं। इस सप्ताह वह अपनी राशि में विराजमान रहेंगे। सूर्य सिंह राशि में रहेंगे। मंगल मिथुन राशि के गोचर में रहेंगे। शनि मीन राशि में वक्री अवस्था में गोचर करेंगे। राहु कुंभ राशि और केतु सिंह राशि में रहेंगे। ग्रहों की यह स्थिति मेष से लेकर मीन ...