नई दिल्ली, अप्रैल 19 -- इस हफ्ते की शुरुआत थोड़ी शांत रहेगी। पहले जितनी भागदौड़ थी, अब उतनी नहीं रहेगी। दिमाग धीरे-धीरे साफ होने लगेगा। जो काम बहुत जरूरी लग रहे थे, उनमें से कुछ अब उतने जरूरी नहीं लगेंगे। वहीं कुछ छोटी चीजें अब अहम लगेंगी। मेष, मिथुन और धनु वालों को इस हफ्ते फोकस रखना होगा। ध्यान इधर-उधर गया तो काम अटक सकता है। वृषभ, कन्या और मकर वालों के लिए धीरे और समझदारी से काम करना फायदेमंद रहेगा। कर्क और मीन वालों को अपनी भावनाएं दबाने से बचना चाहिए। जो महसूस हो रहा है, उसे समझना जरूरी है। हफ्ते के बीच आते-आते चीजें थोड़ी आसान लगने लगेंगी। बातचीत बेहतर होगी। जो काम रुके हुए थे, उनमें हलचल दिख सकती है। हफ्ते के आखिर में माहौल हल्का रहेगा। लोगों से बात करना आसान होगा और काम भी थोड़ा तेजी से आगे बढ़ेगा।करियर राशिफल सभी 12 राशियों का इस...