बलरामपुर, जून 22 -- बलरामपुर, संवाददाता। एमएलके पीजी कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 15 से 21 जून तक आयोजित योग सप्ताह शिविर का समापन सोमवार को प्रमाण पत्र वितरित करके किया गया। इस दौरान एक सप्ताह तक योग शिविर में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित कर के सम्मानित किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय ने योग शिविर में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए कहा कि योग हमारे रोगमुक्त जीवन का मूलमंत्र है। नियमित रूप से योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है। स्वस्थ मस्तिष्क के निर्माण में सहायक होता है। कार्यक्रम संयोजक लेफ्टिनेंट डॉ देवेन्द्र कुमार चौहान ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि योग से मन को शांति मिलती है व तनावमुक्त जीवन की राह आसान होती है। यह भी पढ़ें- प्रधान महाल...