संभल, अप्रैल 26 -- असमोली थाना क्षेत्र के मनौटा स्थित साप्ताहिक बाजार में बाइक चोरी की घटना से हड़कंप मच गया। दबोई कला निवासी युवक बाजार में खरीदारी करने गया था, इसी दौरान अज्ञात चोर उसकी बाइक चोरी कर ले गए।शिवराज सिंह का बेटा कोशिंदर अपनी बाइक से बाजार में सामान लेने पहुंचा था। उसने बाइक खड़ी कर बाजार के अंदर चला गया। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटा तो उसकी बाइक मौके से गायब थी। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर बाइक बरामद करने और अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- कनौदी व मलहचक मोड़ के समीप से दो बाइक की चोरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.