श्रावस्ती, जून 14 -- श्रावस्ती। शाहपुर कठौतिया साप्ताहिक बाजार से चोर बाइक उठा ले गए। पीड़ित ने सोनवा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सोनवा थाने के लक्ष्मननगर निवासी राम गोपाल मिश्र पुत्र विन्देश्वरी प्रसाद शनिवार को शाहपुर कठौतिया में लगने वाली साप्ताहिक बाजार में सब्जी खरीदने गए थे। बाजार में एक स्थान पर बाइक लाक करके सब्जी खरीदने चले गए। इसी बीच किसी चोर से बाइक चुरा लिया। सब्जी खरीद कर जब बाइक के पास आए तो वहां बाइक मौजूद नहीं मिली। इस पर आसपास खोजबीन की। लेकिन बाइक का पता नहीं चला। इस पर सोनवा थाने में तहरीर देकर बरामद करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...