फिरोजाबाद, अप्रैल 22 -- शिकोहाबाद के कटरा बाजार से एटा रोड पर लगने वाले साप्ताहिक बुध बाजार में देर शाम दुकानदारों के बीच मामूली बात को लेकर जमकर लात, घुँसे, कुर्सी, पत्थर चले। मारपीट की घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बुधवार की देर शाम कटरा बाजार के एटा रोड पर पर लगने वाले बुध बाजार में फंड लगकर दुकान लगाने वाले दुकानदारों में मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद देखते ही देखते उग्र हो गया। दोनो ओर से लात घूंसे चलने लगे। झगड़े के दौरान दुकानदारों ने एक दूसरे पर कुर्सियों को लेकर एक दूसरे पर मारने लगे। ईट पत्थर भी एक दूसरे पर फेंकने लगे। जिससे बाजार में अफरा तफरी मच गई।झगड़े को देखकर लोग इधर उधर भागने लगे। मारपीट, पथराव की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। एक पक्ष मौका देखकर भाग गया। म...