साप्ताहिक बाजार में विधिक जागरूकता अभियान का आयोजन
सिमडेगा, मई 11 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा साप्ताहिक बाजार में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर विधिक जागरूकता वैन के माध्यम से आम लोगों को निशुल्क कानूनी सहायता एवं उनके अधिकारों की जानकारी देकर जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मौजूद पीएलवी लेतारे बागे,महिमा बेक,दशरथ राम एवं रोशनी केरकेट्टा ने लोगों को विभिन्न कानूनी प्रावधानों,सरकारी योजनाओं और जरूरतमंद लोगों को मिलने वाली मुफ्त कानूनी सहायता के बारे में जानकारी दी।बाजार पहुंचे ग्रामीणों को बताया गया कि किसी भी प्रकार की कानूनी समस्या होने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार से निःशुल्क सहायता प्राप्त की जा सकती है। कार्यक्रम के दौरान लोगों को बाल विवाह, घरेलू हिंसा, महिला अधिकार, साइबर अपराध, नशामुक्ति, सरकारी योजनाओं और निःशुल्क विधिक सहाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.