लातेहार, जनवरी 23 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में साप्ताहिक शुक्रवार बाजार के दिन बड़ी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग लोगो ने स्थानीय प्रशासन से की है। ताकि बाजार करने आने वाले लोगो और राहगीरों दुकानदारो को परेशानी का सामना करना नही पड़े। दुर्घटना की संभावना को भी टाला जा सके। कई लोगो ने नाराजगी जताते हुए कहा कि बस स्टैंड अंबेडकर चौक से लेकर आदर्शनगर मोड़ तक साप्ताहिक शुक्रवार के दिन बहुत ज्यादा भीड़ भाड़ रहती है। भीड़ के बीच चार पहिया वाहन और ऑटो दिनभर चलता रहता है। बीच रास्ते मे भी वाहनों को खड़ी कर सामान को चढ़ाया और उतारा जाता है। ऐसे में लोगो को कितनी परेशानी झेलनी पड़ती होगी यह समझा जा सकता है। दिनभर वाहनों से जाम की स्थिति भी बनी रहती है। सबसे ज्यादा महिला - बच्चे और बूढों को बाजार के मुख्य सड़क पर चलना मुश्किल हो जाता है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.