साप्ताहिक बाजार में निषिद्ध मादक पदार्थों के लिए जागरुकता अभियान
सिमडेगा, जून 12 -- कुरडेग, प्रतिनिधि। प्रखंड के बाघचट्टा साप्ताहिक बाजार में निषिद्ध मादक पदार्थों के उत्पादन,उपभोग एवं व्यवसाय के विरुद्ध जन जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें बताया गया कि अफीम की खेती कभी नहीं करना, गांजा, भांग, मारिजुआना, ब्राउन शुगर,कोकीन, की विक्री न करना,नहीं सेवन करना, पकड़े जाने पर 20 वर्ष तक की सजा हो सकती है। इसके साथ ही झारखंड सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दिया। जिसमें सड़क सुरक्षा,सावधानी ही बचाव है। वज्रपात से बचाव जिसमे वर्षा के समय एकल बड़ा वृक्ष के नीचे पानी से न बचें। सर्पदंश से बचाव हेतु जमीन में न सोएं, मच्छरदानी लगाकर सोएं अगर फिर भी सर्पदंश हो तो तुरंत अस्पताल लेकर जाने की बात कही गई। यह भी पढ़ें- निषिद्ध मादक पदार्थों की रोकथाम पर कार्यशाला जागरूकता कार्यक्रम में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.