संभल, मार्च 6 -- असमोली थाना क्षेत्र के गांव गुमसानी में गुरुवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार में बकरी के साझा को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। घटना से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। बताया जाता है कि सिसौटा निवासी फुरकान ने बाजार से एक बकरी खरीदी थी, जिसमें मुरादाबाद जिले के पाकबाड़ा निवासी शाने आलम का भी साझा बताया जा रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने अपने-अपने परिजनों को बुला लिया और लाठी-डंडों से मारपीट शुरू हो गई। मारपीट होते ही बाजार में खलबली मच गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मढ़न चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई और मारपीट कर रहे दो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.