अमरोहा, जून 20 -- हसनपुर, संवाददाता। क्षेत्र में शनिवार को ट्रैक्टर ओवरटेक करने के दौरान बाइक सामने से आ रही तेज गति मोटरसाइकिल से टकरा गई। गंभीर रूप से घायल बाइक सवार युवक की मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। बिना कानूनी कार्रवाई शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।कोतवाली क्षेत्र के गांव रझौंहा निवासी 20 वर्षीय कावेंद्र उर्फ बाबू पुत्र होशियार सिंह शनिवार दोपहर गांव के नजदीक लगने वाले साप्ताहिक बाजार में सब्जी खरीदने जा रहा था। जैसे ही उसकी बाइक अमरोहा मार्ग पर पहुंची कि आगे चल रहे ट्रैक्टर को ओवरटेक करने के दौरान सामने से आ रही तेज गति मोटरसाइकिल से टकरा गई। यह भी पढ़ें- साप्ताहिक बाजार जा रहे युवक की हादसे में मौत हादसे में काविंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे नगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से हायर ...