बुलंदशहर, जनवरी 24 -- नगर में लगने वाले साप्ताहिक बाजार को हापुड़ रोड से हटाकर रामलीला मैदान में स्थानांतरित करने की मांग उठी है। शनिवार को क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र सिंह लोधी ने इस संबंध में जिलाधिकारी को पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया। पत्र में विधायक ने उल्लेख किया कि वर्तमान में साप्ताहिक बाजार सड़क किनारे लगने के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही बाजार में बढ़ती भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से भी यह स्थान उपयुक्त नहीं है। विधायक ने पत्र के माध्यम से सुझाव दिया कि नगर के रामलीला मैदान में पर्याप्त स्थान उपलब्ध है, जहां साप्ताहिक बाजार को व्यवस्थित रूप से लगाया जा सकता है। इससे यातायात व्यवस्था सुचारू रहेगी और दुकानदारों व ग्राहकों दोनों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.