लखीमपुरखीरी, जनवरी 4 -- संसारपुर, संवाददाता। कस्बे में शनिवार को लगने वाली साप्ताहिक बाजार को बन्द कराने की मांग को लेकर अखिल भारतीय व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व व्यापारियों ने स्थानीय चौकी पुलिस को ज्ञापन देकर साप्ताहिक बाजार को बन्द कराने की मांग की है। संसारपुर चौकी इंचार्ज ब्रज मोहन सैनी को दिए गए ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा है कि प्रार्थीगण कस्बा संसारपुर के स्थाई दुकानदार हैं और उनकी दुकान ही आजीविका का एकमात्र सहारा है। कस्बे में हाइवे के किनारे शनिवार को एक अवैध रूप से साप्ताहिक बाजार लगती है जिसका शासन प्रशासन से कोई भी परमीशन नही है। इस बाजार में शनिवार को हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ती है। शनिवार को लगने वाली इस बाजार की पूरी भीड़ हाइवे पर एकत्र होती है, इसलिए कोई ना कोई हादसा होने का भी खतरा बना रहता है। जबसे यह बाजार लगने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.