नोएडा, सितम्बर 7 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सूरजपुर थाने की पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा कर चार बदमाशों को गिरफ्तार किया। आरोपी दिल्ली-एनसीआर के साप्ताहिक बाजारों से वाहन चुराते थे। उनके कब्जे से 12 बाइक और दो स्कूटी बरामद हुईं। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सुरजपुर कोतवाली पुलिस टीम ने रविवार को चेकिंग के दौरान गुलिस्तानपुर अंडरपास के समीप बाइक सवार संदिग्ध युवकों को जांच के लिए रुकने का इशारा किया। बिना नंबर प्लेट की दो बाइक पर चार लोग सवार थे। पुलिस को देखकर उन्होंने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। उनके पास से बरामद बाइक की जांच की गई तो वे चोरी की पाई गईं। पूछताछ के बाद आरोपियों की निशानदेही पर जंगल में छिपाकर रखी गईं चोरी के अन्य बाइक और स्कूटी बरामद की गईं...