रुडकी, मार्च 11 -- रुड़की में बुधवार को साप्ताहिक बंद रहने के बावजूद मुख्य बाजार क्षेत्र में जाम की स्थिति बनी रही। बाजार की अधिकांश दुकानें बंद होने के बाद भी सड़कों पर वाहनों की आवाजाही अधिक होने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बुधवार को आमतौर पर रुड़की के मुख्य बाजार में साप्ताहिक अवकाश रहता है और अधिकांश दुकानें बंद रहती हैं। इसके बावजूद बाजार क्षेत्र में वाहनों की भीड़ कम नहीं हुई। मुख्य बाजार, सिविल लाइन और आसपास की सड़कों पर कई स्थानों पर जाम की स्थिति देखने को मिली। जाम के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। खासकर दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को संकरी सड़कों में निकलने में परेशानी हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार क्षेत्र में अव्यवस्थित पार्किंग और बढ़ती वाहनों की संख्या के कारण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.